फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Rajnath Singh said JMM alliance completely immersed in corruption

Lok Sabha Polls: राजनाथ बोले- आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा झामुमो गठबंधन अत्याचारियों को बख्शेंगे नहीं

Sat, 11 May 2024 04:47 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दुमका/ गोड्डा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दुमका/ गोड्डा Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 11 May 2024 04:47 AM IST
सार

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी और दुमका से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के समर्थन में रैली को संबोधित करने पहुंचे राजनाथ ने ईडी-आयकर के छापों में करोड़ों रुपये बरामद होने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियों ने यह रकम गरीब जनता का खून चूसकर एकत्र की है।

विज्ञापन
Rajnath Singh said JMM alliance completely immersed in corruption
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड में झामुमो की अगुवाई वाला गठबंधन आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा है। उन्होंने कहा कि अत्याचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। रक्षा मंत्री ने झारखंड में चुनावी रैलियों के दौरान विपक्षी नेताओं को घेरा और उन पर सियासी फायदे के आरक्षण पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने एकदम चुनौतीपूर्ण अंदाज में कहा कि किसी माई के लाल में दम नहीं है जो देश से आरक्षण हटा सके।

विज्ञापन


झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी और दुमका से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के समर्थन में रैली को संबोधित करने पहुंचे राजनाथ ने ईडी-आयकर के छापों में करोड़ों रुपये बरामद होने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियों ने यह रकम गरीब जनता का खून चूसकर एकत्र की है। उन्होंने रैली में मौजूद लोगों से अपील की, इस चुनाव में आप इनकी लूट का बदला लीजिए। इन्हें अपने वोटों के जरिये सजा दीजिए। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी और दुमका से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के समर्थन में रैली को संबोधित करने पहुंचे राजनाथ ने ईडी-आयकर के छापों में करोड़ों रुपये बरामद होने का जिक्र किया। एजेंसी
विज्ञापन


आदिवासियों के सम्मान को पहुंचाई गई चोट : केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी एवं मनमोहन सिंह तक तमाम प्रधानमंत्री गरीबी हटाने का राग अलापते रहे, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने झामुमो-कांग्रेस की झारखंड सरकार पर आदिवासियों के स्वाभिमान और सम्मान को चोट पहुंचाने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed