{"_id":"bd622fa4-d255-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"rain-in-ranchi-relief-from-the-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"रांची में भारी बारिश, गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रांची में भारी बारिश, गर्मी से राहत
रांची/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 11 Jun 2013 10:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी रांची समेत राज्य के अनेक हिस्सों में दक्षिण पश्चिमी मानसून उम्मीद से पांच दिनों पूर्व ही पहुंच गया है। पिछले चौबीस घंटों में रांची में बीस मिलीमीटर और राज्य के अन्य हिस्सों में भी मानसूनी वर्षा की बौछारों से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
दक्षिण पश्चिमी मानसून रविवार की शाम ही रांची समेत अनेक हिस्सों में पहुंच गया जिसके चलते राज्य के अनेक हिस्सों में मानसूनी वर्षा हो रही है और अगले चौबीस घंटे भी राज्य के अधिकतर हिस्सों में भारी वर्षा और अन्य हिस्सों में गरज के साथ छीटे पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार रांची में रविवार दोपहर तीन बजे के बाद से सोमवार की शाम आठ बजे तक लगभग बीस मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई।
सोमवार को दोपहर तीन बजे तक रिकार्ड वर्षा के अनुसार पिछले चौबीस घंटों में रांची में 13.2 मिमी वर्षा हुई थी जबकि शाम आठ बजे तक लगभग सात मिमि अतिरिक्त वर्षा रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
रांची में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्शियस जबकि न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आने वाले 48 घंटों में भी यहां मौसम सुहाना बना रहेगा और अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्शियस बने रहने की संभावना है। इस दौरान मध्यम से तेज वर्षा हो सकती है।