{"_id":"5c271e1abdec2256cc1bdfd2","slug":"raghubar-das-government-is-spending-rupees-2-crore-on-building-santhal-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों के लिए 2 करोड़ रुपये खर्च करके ‘संथाल विलेज’ बनाएगी झारखंड सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों के लिए 2 करोड़ रुपये खर्च करके ‘संथाल विलेज’ बनाएगी झारखंड सरकार
Sat, 29 Dec 2018 12:41 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
रघुबर दास
- फोटो : Facebook
हाल के वर्षों में झारखंड में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से उत्साहित हुई सरकार संथाल समुदाय की जीवनशैली और परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले में ‘संथाल विलेज’ बना रही है। एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि आदिवासियों का छोटा-सा गांव नेशनल रूर्बन मिशन के तहत 2.35 करोड़ रुपये की लागत से बसाया जा रहा है।
विज्ञापन
उपायुक्त (डीसी) अमित कुमार ने कहा, ‘घाटशिला उपमंडल में यह छोटा-सा गांव पारंपरिक भोजन और सामुदायिक गतिविधियों के साथ पर्यटकों को प्रामाणिक अनुभव उपलब्ध कराएगा। इस परियोजना से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के आने की संभावना है।’ उन्होंने बताया कि ‘आदर्श संथाल विलेज’ एक साल में तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
प्रशासन के पास मौसमी मेहमानों के लिए केरल के ‘ब्रेड एंड बेड मॉडल’ के पैटर्न पर जिले को विकसित करने की योजनाएं हैं। डीसी ने बताया कि प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति के साथ झारखंड में रोजगार पैदा करते हुए बड़ा पर्यटक स्थल बनने की क्षमता है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने हाल ही में स्वदेश दर्शन योजना के तहत बुरूडीह-दलमा-चांडिल को पर्यटक सर्किट के रूप में विकसित करने के लिए हरी झंडी दिखा दी है।
विज्ञापन