फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   qualifying age for old-age pension to be reduced from 60 to 50 In Jharkhand, says CM Hemant Soren

Jharkhand: 'दलितों-आदिवासियों को वृद्धावस्था पेंशन के लिए 50 साल होगी पात्रता आयु', सीएम हेमंत सोरेन का एलान

Fri, 29 Dec 2023 03:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 29 Dec 2023 03:53 PM IST
सार

Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि उनकी सरकार वृद्धावस्था पेंशन के लिए योग्यता आयु 60 से घटाकर 50 कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में कार्यालय स्थापित करने वाली कंपनियों में 75 फीसदी नौकरियां स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित की जाएंगी। 

विज्ञापन
qualifying age for old-age pension to be reduced from 60 to 50 In Jharkhand, says CM Hemant Soren
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल) - फोटो : फेसबुक/ हेमंत सोरेन

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार की चौथी वर्षगांठ पर दो बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्रता आयु दलितों और आदिवासियों के लिए 60 से घटाकर 50 वर्ष कर दी जाएगी। इसके अलावा, राज्य में कार्यालय स्थापित करने वाली कंपनियों में 75 फीसदी नौकरियां स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित की जाएंगी।

विज्ञापन

इन आदिवासियों-दलितों को मिलेगा पेंशन का लाभ
रांची के मुरादाबादी मैदान में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में सोरेन ने कहा, सरकार ने आदिवासियों और दलितों को 50 वर्ष की आयु तक पहुंचने पर पेंशन लाभ प्रदान करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा, उनमें मृत्यु दर अधिक है और उन्हें 60 साल के बाद नौकरी नहीं मिलती है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रमुख ने दावा किया कि 2000 में राज्य के गठन के बाद से केवल 16 लाख लोगों को पेंशन का लाभ मिला था। लेकिन उनके नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने 36 लाख लोगों को पेंशन प्रदान की है। कांग्रेस भी सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड राज्य में कोई अव्यवस्था नहीं: सोरेन
उन्होंने कहा, 'हमारी सरकार के चार साल के कार्यकाल में हमने 60 साल से ज्यादा उम्र के 36 लाख लोगों, 18 साल से अधिक उम्र की विधवाओं और शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को पेंशन का लाभ दिया है।' सोरेन ने कहा कि झारखंड देश का सबसे गरीब राज्य है और यह कोविड-19 और सूखे से जूझ रहा है। लेकिन इसके बावजूद राज्य सरकार में कोई अव्यवस्था नहीं है। उन्होंने दावा किया कि झारखंड जैसे गरीब राज्यों ने अन्य राज्यों को ऑक्सीजन की आपूर्ति की। महामारी के दौरान गरीब मजदूरों को बचाया गया। लेकिन दो मंत्रियों की जान चली गई। 

विज्ञापन

पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर साधा निशाना
राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर निशाना  हुए मुसाधतेख्यमंत्री ने कहा कि 'डबल इंजन' वाली सरकार ने 'सब कुछ तबाह' कर दिया। उसके कार्यकाल में किसानों की मौत हुई। उन्होंने अपनी सरकार चुनने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि झारखंड दिल्ली या राज्य मुख्यालय से नहीं बल्कि अपने गांवों से शासित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed