फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   property of 143 core will be sealed

कोडा मामले में 143 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क

Fri, 01 Mar 2013 12:36 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
रांची/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 01 Mar 2013 12:36 PM IST
विज्ञापन
property of 143 core will be sealed

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा से जुड़े कथित करोड़ों रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई तेज करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने संपत्ति कुर्क करने का निर्णय लिया है। प्रवर्तन निदेशालय कोडा के करीबियों की 143 करोड रुपए की संपत्ति कुर्क करेगा।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पुणे, मुम्बई, बेंगलूर, रांची और जमशेदपुर में फैली इन संपत्तियों को कुर्क करने के आदेश जल्द ही जारी किए जाएंगे और बाद में वे झारखंड में एजेंसी की जांच इकाई को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


मधु कोडा जब मुख्यमंत्री थे तब उनके तथा उनके सहयोगियों द्वारा कथित रुप से अवैध निवेश और भ्रष्ट तरीकों से लेनदेन एवं मनी लॉन्ड्रिंग किये जाने का आरोप लगा था। प्रवर्तन निदेशालय उसकी जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोडा पर आरोप है कि वर्ष 2006 से 2008 के बीच मुख्यमंत्री रहते उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर राज्य के खनिजों की लीज और अन्य सरकारी ठेकों के एवज में चार हजार करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला किया था। कोडा तीस नवंबर 2009 से ही जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed