{"_id":"c41ebc02-9c47-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"project-officer-arrested-in-case-of-bribery","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस लेते रंगे हाथों पकड़ी गईं परियोजना अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूस लेते रंगे हाथों पकड़ी गईं परियोजना अधिकारी
हजारीबाग/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 03 Apr 2013 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में निगारानी ब्यूरो ने रिश्वत लेने के आरोप में सीडीपीओ अर्चना एक्का सहित तीन कर्मियों को रंगेहाथों पकड़ा।
विज्ञापन
निगरानी ब्यूरो ने मंगलवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय में छापेमारी के दौरान सेविका से 10 हजार रुपए लेते अधिकारियों को गिरफ्तार किया। निगरानी ब्यूरो उन्हें अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार होने वालों में कार्यालय के कर्मी नागेंद्र शर्मा एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी का चालक संजय भी शामिल हैं। इनके पास दस हजार राशि के अलावा आठ हजार रुपए और बरामद हुए हैं। उसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
निगरानी ब्यूरो के इंस्पेक्टर के अनुसार विष्णुगढ़ के मड़मो गांव स्थित डुमरिया टाड़ की सेविका पार्वती देवी से बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) ने जांच से बचाने के लिए 10 हजार रुपये की मांगे थे।
पार्वती देवी ने रुपए देने से मना कर दिया। उसके बाद उस पर लगातार दबाव बनाया जाता रहा। परेशान होकर उसने निगरानी ब्यूरो को इसकी सूचना दे दी।
सेविका से सूचना मिलने पर निगरानी टीम मौके पर पहुंची। पार्वती देवी ने 10 हजार रुपये कर्मी नागेंद शर्मा को दिए। तभी निगरानी टीम ने उन लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया।