फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Prohibitory orders imposed in panchayat after wild boar kills one Section 144 of CrPc were imposed

Jharkhand: सिमडेगा में जंगली सुअर के हमले के बाद दहशत, इलाके में धारा 144 लागू; मृतक-घायलों को मिलेगा मुआवजा

Wed, 27 Mar 2024 10:47 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 27 Mar 2024 10:47 AM IST
सार

वन रेंज अधिकारी एस एस चौधरी ने बताया कि एक जंगली सुअर ने भीड़ पर हमला कर दिया था। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए थे। बाद में घायलों की संख्या बढ़कर नौ हो गई।

विज्ञापन
Prohibitory orders imposed in panchayat after wild boar kills one Section 144 of CrPc were imposed
झारखंड पुलिस(सांकेतिक) - फोटो : Social media

विस्तार

सिमडेगा जिले में होली की तैयारी के दौरान एक जंगली सुअर ने हमला कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हमले में नौ अन्य घायल भी हुए हैं। यह घटना मंगलवार की सुबह राजधानी रांची से 140 किमी दूर पिथरा पंचायत की है। इस हमले के बाद पंचायत में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है।
विज्ञापन


पंचायत में निषेधाज्ञा लागू
वन रेंज अधिकारी एस एस चौधरी ने बताया, "एक जंगली सुअर ने भीड़ पर हमला कर दिया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए थे। बाद में घायलों की संख्या बढ़कर नौ हो गई।" सिमडेगा के सब-डिविजनल अधिकारी (एसडीओ) सुमंत तिर्की ने कहा कि एहतियात के लिए पंचायत में निषेधाज्ञा लागू की गई है। उन्होंने आगे कहा कि गांववाले सुअर को ढूंढने या भगाने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में जान-माल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों और घायलों को मिलेगा मुआवजा
आदेश के तहत पांच या अधिक लोगों के एकत्रित होने पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा ग्रामीणों से लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं करने का आग्रह किया गया है। अस्त्र-शस्त्र के साथ सड़कों पर निकलने पर भी रोक लगाई गई है। जंगली सुअर को ढूंढने और उसे वापस जंगल ले जाने के लिए बुधवार की सुबह वन विभाग की एक टीम को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन रेंज अधिकारी ने बताया कि ऐसी आशंका जताई जा रही है कि गांववालों ने जंगली सुअर को घायल कर दिया होगा, जिससे वह आक्रमक होकर उनपर हमला करने लगा। घायलों में से चार को रांची के अस्तपताल में भेजा गया है। एक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वन रेंज अधिकारी एस एस चौधरी ने कहा कि मृतक के परिवार को मुआवजे के तौर पर दस हजार रुपये और घायलों को पांच हजार रुपये दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed