प्रोफेसर ने की अश्लील बातें, बोले गर्लफ्रेंड जैसी लगती हो!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के रांची कॉलेज के प्रोफसर। प्रोफसर के खिलाफ उन्हीं की एक छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह उससे अश्लील बातें किया करते थे। और उससे कहा करते थे कि तुम मेरी गर्लफ्रेंड जैसी हो। छात्रा ने पूरे वाकये को नजरअंदाज करने की कोशिश की, लेकिन बात बढ़ने पर आखिर में शिकायत की।
मामले सामने आने पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जमकर बवाल किया और फैकल्टी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस हंगामे के बाद रांची यूनिवर्सिटी प्रशासन ने फैकल्टी को हटा दिया।
कमेटी करेगी जांच
इस मामले को लेकर प्रशासन ने जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी तीन दिन में अपनी रिपोर्ट देगी।
छात्रा से छेड़खानी के अलावा कई अन्य शिकायतें भी सामने आईं। छात्र-छात्राओं ने कहा कि उनपर इस बात का दबाव बनाया जाता है कि वे कोचिंग के लिए उन्हीं के पास जाएं। ऐसा न करने पर उन्हें फेल कर देने की धमकी भी दी जाती रही है।
छात्र-छात्राओं का दबाव बनाना गलत
इस पूरे मामले पर प्रशासन का कहना है कि मामला सामने आने पर इस पर कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन को जांच के लिए कुछ वक्त की भी जरूरत है।
इसके अलावा छात्र-छात्राओं का दबाव बनाना गलत है। खासतौर पर तब जब हमने जांच कमेटी बैठा दी है और तीन दिन में रिपोर्ट आने की बात भी साफ की जा चुकी है।
इसके अलावा प्रशासन ने कहा कि आरोपी फैकल्टी का साथ देने वाले छात्रों की पिटाई तक कर दी गई। इस तरफ का बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सबको अपनी बात कहने का अधिकार है और प्रशासन अपना काम कर ही रहा है।