फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   President Election 2022 Draupadi Murmu became emotional among her people

President Election 2022: अपने लोगों के बीच भावुक हुईं द्रौपदी मुर्मू, कहा-मेरी रगों में भी झारखंड का खून

Mon, 04 Jul 2022 06:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 04 Jul 2022 06:55 PM IST
सार

द्रौपदी मुर्मू झारखंड के साथ अपने लगाव की चर्चा करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि झारखंड से मेरा पुराना नाता है। मेरे पूर्वज भी यहीं रहे। ये मेरा घर है, मेरी रगों में भी झारखंड का ही खून दौड़ता है। 

विज्ञापन
President Election 2022 Draupadi Murmu became emotional among her people
राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू झारखंड दौरे पर हैं। मुर्मू ने सोमवार को रांची पहुंचकर होटल चाणक्या बीएनआर में एनडीए की सांसद एवं विधायकों की बैठक में हिस्सा लिया। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में द्रौपदी मुर्मू झारखंड के साथ अपने जुड़ाव की चर्चा करते हुए भावुक हो गईं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि झारखंड से मेरा पुराना नाता है। मेरे दादा और पूर्वज भी यहीं रहे। मेरी रगों में भी झारखंड का ही खून दौड़ता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाने पर वे अचंभित रह गईं थीं। बैठक के बाद मुर्मू ने स्कूल के बच्चों से भी मुलाकात की। उन्हें बच्चों ने खुद से बनाई गई पेंटिंग भी भेंट की। द्रौपती मुर्मू मंगलवार को पटना दौरे के लिए रवाना होंगी। 
विज्ञापन


पारंपरिक रीति-रिवाज और फूलों से हुआ स्वागत
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। वह इसे कैसे निभाएंगी। इसके जबाव में पीएम मोदी ने उनसे कहा कि देश का संविधान उन्हें इस पद की जिम्मेदारी निभाने की शक्ति प्रदान करेगा। मोदी ने कहा कि जिस तरह आपने राज्य संवारा है उसी तरह आप देश को भी संवारने का काम करेंगी। रांची के भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने द्रौपदी मुर्मू का पारंपरिक रीति-रिवाज और फूलों के साथ स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड में एनडीए के 16 सांसद और 28 विधायक
आंकड़ों के अनुसार झारखंड नें एनडीए के 28 विधायक और 16 सांसद हैं। इनमें 26 विधायक भाजपा, 2 ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू), 15 भाजपा के सांसद और आजसू के एक सांसद शामिल हैं। एनडीए के पास बीजेपी और आजसू के विधायक और सांसद मिलकर 16,128 की वोट वैल्यू है।


6 साल तक रहीं झारखंड की राज्यपाल
द्रौपदी मुर्मू का झारखंड से पुराना नाता रहा है। वह 18 मई 2015 से 12 जुलाई 2021 तक झारखंड की राज्यपाल के पद पर रहीं।

मंगलवार को जाएंगी पटना
द्रौपदी मुर्मू झारखंड दौरे के तुरंत बाद पटना दौरे के लिए रवाना होंगी। वह सुबह 10 बजे पटना पहुचेंगी और दोपहर 1.30 बजे तक अगले पड़ाव के लिए निकल जाएंगी। मुर्मू यहां बिहार के सांसद और विधायकों से राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन प्राप्त करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed