फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   police caught a doctor with RDX in moving train

पुलिस ने चलती ट्रेन से RDX के साथ पकड़ा डॉक्टर

Fri, 21 Aug 2015 05:36 PM IST
Updated Fri, 21 Aug 2015 05:36 PM IST
विज्ञापन
police caught a doctor with RDX in moving train

झारखंड पुलिस ने वर्धमान-हटिया पैसेंजर ट्रेन से भारी मात्रा में आरडीएक्स ले जा रहे एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई आर्मी इंटेलिजेंस के इनपुट के बाद की।

विज्ञापन


जिसके बाद किता स्टेशन पर ट्रेन की चेकिंग के दौरान डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया। डॉक्टर बिहार के भोजपुर का रहने वाला बताया जा रहा है, वह रांची में अपना क्लिनिक चलाता है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आर्मी के इंटेलिजेंस को सूचना मिली थी कि वर्धमान-हटिया पैसेंजर ट्रेन से भारी मात्रा में विस्फोटक ले जाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार विस्फोटक को बांग्लादेश से लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्मी इंटेलिजेंस ने इसकी सूचना वर्धमान पुलिस को भी दी जिसके बाद टीम ने ट्रेन के किता स्टेशन पहुंचते ही उसमें छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने यहां से ट्रेन में बैठे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।

आरोपी से पूछताछ में जुटी आईबी टीम

police caught a doctor with RDX in moving train

उसके पास से दो बैग भी बरामद हुए। बैग खोलकर देखा तो पुलिस और आर्मी टीम के होश उड़ गए। बैग के अंदर विस्फोटक भरा था। आरोपी ने अपना नाम इंतजार बताया जो रांची में अपना क्लिनिक चलाता है।

वहीं इसकी सूचना मिलते ही आईबी टीम भी इंतजार से पूछताछ करने पहुंच गई। टीम ने गुरुवार को उसके घर पर भी छापा मारा। जहां से कुछ जरूरी चीजें आईबी ने अपने कब्जे में ले ली हैं।
 
इंतजार की गिरफ्तार के बाद अब आईबी टीम और पुलिस उससे पूछताछ में लगी हैं। पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पकड़े गए विस्फोटकों का कहां कहां इस्तेमाल किया जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed