{"_id":"628ebe41f0cf7d426452e94c","slug":"police-arrested-six-accused-in-sahibganj-teenager-rape-case-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"jharkhand News: साहिबगंज किशोरी दुष्कर्म मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए छह आरोपी, एक की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
jharkhand News: साहिबगंज किशोरी दुष्कर्म मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए छह आरोपी, एक की तलाश जारी
Thu, 26 May 2022 05:09 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 26 May 2022 05:09 AM IST
सार
पीड़िता के चाचा ने बताया कि उसकी भतीजी को राजू मालतो शादी समारोह से बहला-फुसला कर सोमवार को जंगल ले गया और अपने साथियों के साथ मिलकर बारी-बारी दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के साहिबगंज जिले के तालझारी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक किशोरी के साथ कुछ लोगों ने मिलकर जंगल में दुष्कर्म किया था। इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। वहीं पुलिस ने अब तक छह को गिरफ्तार कर लिया है और एक की में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में जानकारी दी कि पकड़े आरोपियों में से एक बोरियो थाना क्षेत्र के कुशटांड और बाकी छह आरोपी तालझारी थाना क्षेत्र के बोगा पहाड़ के रहने वाले हैं। पीड़िता के चाचा ने बताया कि उसकी भतीजी को राजू मालतो शादी समारोह से बहला-फुसला कर सोमवार को जंगल ले गया और अपने साथियों के साथ मिलकर बारी-बारी दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
वहीं किसी को घटना का पता न लगे इसलिए आरोपियों ने लड़की को मारने की भी कोशिश की थी। आरोपी उसको मरा समझकर छोड़कर चले गए थे। भतीजी होश आने पर किसी तरह घर पहुंची। परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसके बाद परिजन शिकायत करने तालझारी थाना पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन