फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   PLFI Area Commander johan topno arrested from gumla Who Had Escaped From The Police In Several Encounters

झारखंड: गुमला से पीएलएफआई का एरिया कमांडर हुआ गिरफ्तार, कई मुठभेड़ का रह चुका है मास्टरमाइंड

Sun, 22 Aug 2021 04:48 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुमला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 22 Aug 2021 04:48 PM IST
सार

झारखंड पुलिस ने उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर जोहन टोपनो उर्फ जॉन टोपनो को लोडेड देशी रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
PLFI Area Commander johan topno arrested from gumla Who Had Escaped From The Police In Several Encounters
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड पुलिस ने रविवार को कई मुठभेड़ में बचकर भाग निकलने वाले उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर जॉन टोपनो उर्फ जॉन टोपनो को लोडेड देशी रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को काफी दिनों से इसकी तलाश थी। हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई में  जॉन टोपनो के साथ मौजूद दो उग्रवादी भागने में सफल रहे। एसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि गिरफ्तार जॉन टोपनो पीएलएफआई प्रमुख दिनेश गोप के निर्देश पर कामदरा, बसिया, कुर्सा, रानिया, खूंटी और तोरपा जैसे इलाकों में संगठन को फिर से सक्रिय करने पहुंचा था। टोपनो के खिलाफ चाईबासा, खूंटी, सिमडेगा और गुमला जिलों में हत्या, लूट, रंगदारी, शस्त्र अधिनियम समेत 14 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि 21 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि एरिया कमांडर जॉन टोपनो कामदरा थाना क्षेत्र के तुरुडु गांव में अपने दस्ते के साथ एक बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश में है। इस सूचना के सत्यापन के बाद बसिया के एसडीपीओ विकास आनंद लागुड़ी के नेतृत्व में उनके निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान पुलिस की टीम ने देखा कि तीन संदिग्ध व्यक्ति दहू टोली मोड़ के पास खड़े थे। पुलिस को देख वे भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर एक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो लोग फरार हो गए। गिरफ्तार व्यक्ति के बारे में पूछे जाने पर उसने अपना नाम जॉन टोपनो बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी रिवॉल्वर, एक गोली, एक मोबाइल फोन और झाड़ी के पास छिपी एक बाइक बरामद हुई। वहीं पुलिस फरार हुए दोनों आतंकियों के नाम गुप्त रखकर गिरफ्तार करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed