{"_id":"7ba656efb6d2fc9981e2b7111ad0488e","slug":"pink-auto","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब झारखंड में ऑटो चलाती दिखेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब झारखंड में ऑटो चलाती दिखेंगी महिलाएं
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 05 Feb 2014 01:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में पहली मर्तबा गुलाबी ऑटो का संचालन शुरू किया गया है। इन ऑटो को महिला ड्राइवर चलाएंगी और केवल महिला सवारी ही इस ऑटो में बैठाई जाएंगी।
विज्ञापन
झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने मंगलवार को इन गुलाबी ऑटो को हरी झंडी दिखाई।
खबर के मुताबिक फिलहाल छह गुलाबी ऑटो रांची की सड़कों पर महिलाओं के लिए फर्राटा भरेंगे।
फिलहाल महिला ड्राइवरों को ऑटो चलाना सिखाया जा रहा है और साथ ही उनका ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवाया जा रहा है।
ट्रैफिक एसपी राजीव रंजन ने इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनने से इसलिए इंकार कर दिया था क्योंकि उनको पता था कि महिला ड्राइवरों के पास लाइसेंस नहीं है।
विज्ञापन