{"_id":"f571a4b92cc775e76111143d33e4f262","slug":"patna-blast-ranchi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रांची में रची गई थी धमाके की साजिश!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रांची में रची गई थी धमाके की साजिश!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 28 Oct 2013 12:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को नरेंद्र मोदी की पटना रैली में हुए 8 सीरियल धमाकों में 6 लोगों की मौत हो गई और 83 से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि इस IM ने मुजफ्फरनगर में बीते दिनों हुए सांप्रदायिक हिंसा का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है।
जानकारी के मुताबिक इसकी साजिश रांची में रची गयी थी। इम्तियाज रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के सीठियो इलाके का रहने वाला है।
पटना पुलिस द्वारा इम्तियाज के बारे में सूचना देने के बाद रांची पुलिस से इम्तियाज से जुड़ी जानकारियों के लिए छानबीन तेज कर दी हैं। पुलिस इम्तियाज के पिता व भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इन जगहों पर हुई छापेमारी में पुलिस को वे लोग नहीं मिले, जिनकी तलाश थी। पुलिस को इम्तियाज से संपर्क रखने वाले कुछ लोगों की तलाश है।
NIA जुटी है छानबीन में
रांची में इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े मंजर इमाम और दानिश को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
जिसके बाद से लगातार इस तरह की खबरें आ रही थीं कि इंडियन मुजाहिदीन के लिए काम करनेवाले और भी कई युवक रांची में रह कर संगठन के लिए काम कर रहे हैं।
पटना में दो संदिग्ध पकड़े गए
इससे पहले पटना के गांधी मैदान व पटना जंक्शन पर हुए बम धमाकों के सिलसिले में पटना में चार संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
बम विस्फोट के दौरान जख्मी हालत में पाए गए रांची के युवक की संदिग्ध भूमिका बम प्लांट करने में थी, तभी वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।