{"_id":"61073a9b3c03b647a46ddc1d","slug":"pathardih-police-station-incharge-suspended-in-dhanbad-judge-death-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: जज हत्याकांड मामले में एसआईटी की कार्रवाई तेज, 53 होटलों की ली तलाशी, 243 संदिग्धों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: जज हत्याकांड मामले में एसआईटी की कार्रवाई तेज, 53 होटलों की ली तलाशी, 243 संदिग्धों से पूछताछ
Mon, 02 Aug 2021 05:51 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, धनबाद।
एजेंसी, धनबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 02 Aug 2021 05:51 AM IST
सार
धनबाद जज मामले के बाद, जिला पुलिस ने एक अभियान चलाया और अन्य मामलों में शामिल 17 लोगों को गिरफ्तार किया। 243 अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
धनबाद जज मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झारखंड के धनबाद में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत मामले के बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजीव कुमार ने रविवार को पथरडीह थाने के प्रभारी अधिकारी उमेश मांझी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मानें तो पथरडीह पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी को ड्यूटी में लापरवाही बरतने और जिला जज की हत्या के बाद कोई त्वरित कार्रवाई नहीं करने के लिए निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार दोनों ऑटो चालक लखन वर्मा और उसके साथी राहुल वर्मा को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। इसके अलावा एसआईटी ने 53 होटलों में की भी तलाशी ली।
विज्ञापन
इस मामले में अभी एसआईटी द्वारा जांच की जा रही है। बता दें कि एक ऑटो रिक्शे चालक ने 28 जुलाई को जज आनंद को टक्कर मार दी थी, जब वह सुबह की सैर के लिए निकले थे।
विज्ञापन
धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने कहा कि धनबाद जज मामले के बाद, जिला पुलिस ने एक अभियान चलाया और अन्य मामलों में शामिल 17 लोगों को गिरफ्तार किया। 243 अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। एक सब-इंस्पेक्टर को कथित तौर पर प्रसारित सीसीटीवी फुटेज के लिए निलंबित कर दिया गया है जहां एक ऑटो जज को मारते हुए देखा गया था।
After Dhanbad judge case, dist police launched a drive & arrested 17 persons involved in other cases. 243 criminals are being interrogated. A sub-inspector has been suspended for allegedly circulated CCTV footage where an auto was seen hitting the judge: Sanjeev Kumar,SSP Dhanbad pic.twitter.com/LRxUsYy8rv
— ANI (@ANI) August 1, 2021