फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Panchayat told victim to give 5 lakh rupees as fine and organise feast for whole village

पंचायत ने दुष्कर्म पीड़िता से कहा- गंगा स्नान कर गांव को कराओ भोज, तंग आकर खाया जहर

Thu, 24 Jan 2019 01:17 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वा Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 24 Jan 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
Panchayat told victim to give 5 lakh rupees as fine and organise feast for whole village
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड में एक दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि डेढ़ महीने पहले गांव के एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। जब उसने इसकी शिकायत पुलिस में की तो आरोपी को जेल भेज दिया गया। मगर अब पंचायत उसकी मदद करने के बजाए परेशान कर रही है।

विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार लगभग 15 दिन पहले पंचायत ने उसे अजब फरमान सुनाया है। पंचायत का कहना है कि पहले गंगा स्नान करो फिर पूजा-पाठ कराकर पूरे गांव को भोज कराओ। केवल इतना ही नहीं महिला को पांच लाख रुपये का जुर्माना देने का भी आदेश दिया गया है। पंचायत की इसी प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने जहर खा लिया। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां वक्त पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई है।
विज्ञापन


पंचायत का पक्ष

पंचायत में मौजूद पंचों का कहना है कि महिला का पति बाहर काम करता है। उसके गांव के युवक अफजल अंसारी से अवैध संबंध हैं। गांववालों ने एक दिन दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद महिला ने अंसारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पंचों ने गंगा स्नान और पूजा-पाठ की बात मानी है लेकिन जुर्माने की खारिज कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पति ने बताया परिवार का मामला

पीड़ित महिला के पति का कहना है कि यह मेरे परिवार का अंदरुनी मामला है। इसे ज्यादा तूल नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि ऐसा करने से गांव में नफरत फैलेगी। यही वजह है कि वह मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed