फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Palamu: The murder of the aged parents of the Secretary of the Information Commission, a young man addicted to PUBG game stabbed them

पलामू: सूचना आयोग के सचिव के वृद्ध माता-पिता की हत्या, पबजी गेम के आदी युवक ने चाकू से गोदा

Fri, 13 Aug 2021 11:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 13 Aug 2021 11:37 PM IST
सार

झारखंड के पलामू में वृद्घ दंपती की हत्या का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने जुर्म कबूल कर लिया है। 

विज्ञापन
Palamu: The murder of the aged parents of the Secretary of the Information Commission, a young man addicted to PUBG game stabbed them
SYMBOLIC IMAGE

विस्तार

झारखंड पुलिस ने राज्य सूचना आयोग के सचिव अरविंद कुमार के वृद्ध माता-पिता की पलामू में हुई हत्या का खुलासा कर दिया है। मामले में 18 साल के एक लड़के को गिरफ्तार किया है। वह पबजी गेम खेलने का आदी है। चोरी की नीयत से उसने वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


घटना पलामू के शहर थानाक्षेत्र के कुंड मुहल्ला में गुरुवार सुबह हुई। पुलिस ने आरोपी शिवम पांडेय को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चार मोबाइल और 40 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 
विज्ञापन


आरोपी के दंपती से अच्छे संबंध थे
पूछताछ में आरोपी शिवम ने बताया कि उसके दंपती से अच्छे संबंध थे। जब वह उनकी हत्या करने गया तो बुजुर्ग राजेश्वर राम ने उसे बैठने के लिए कुर्सी दी और उनकी पत्नी शर्मिला देवी चाय बनाने किचन में गई। तभी मौका देखकर उसने पहले राजेश्वर राम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, इसके बाद जब वह ढेर हो गए तो किचन में जाकर शर्मिला देवी की भी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के बाद 40 हजार रुपये चुराए
एसपी सिन्हा के अनुसार आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद उसने वृद्ध दंपती के घर की आलमारी में रखे 40 हजार रुपये और जेवरात चुरा लिए और भाग निकला। इसके बाद उसने हत्या में इस्तेमाल चाकू और अपने कपड़े नदी में फेेंक दिए। 


वारदात का ऐसे पता चला
वृद्ध दंपती के घर की सफाई के लिए एक कर्मी आता है। उसने गुरुवार सुबह घर का गेट खुला पाया और फर्श पर खून का छींटा देखा। अंदर जाकर देखा तो दंपती के शव पड़े थे। इसके बाद पुलिस को अपराध की सूचना दी गई। पुलिस ने तत्परतापूर्वक कार्रवाई करते हुए मात्र 12 घंटे में ही केस का खुलासा कर दिया। माना जा रहा है कि पबजी गेम की लत के कारण रुपयों की जरूरत होने से आरोपी ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed