नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक उड़ाया, पटरी से उतरे 3 डिब्बे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नक्सलियों ने एक बार फिर बड़े हमले की कोशिश की है। नक्सलियों ने मंगलवार रात को झारखंड के लातेहार जिले में विस्फोट कर पटरी उड़ा दी, जिसके चलते पलामू एक्सप्रेस का इंजन और 3 डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
खबर है कि मौके के लिए भेजी गई राहत टीम की ट्रेन को भी नक्सलियों ने रोक दिया है जिससे अभी तक राहत टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई है।
राहत टीम पर भी हमले की कोशिश
पुलिस जानकारी के मुताबिक झारखंड के लातेहार में नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक को निशाना बनाया और रेलवे ट्रेक उड़ा दिया। बरकाकाना से पटना जा रही पलामू एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। डीआईजी पलामू रेंज साकेत कुमार सिंह के मुताबिक इस हादसे में अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की नहीं हुआ है।
छिपादोहर स्टेशन मास्टर आरपी भगोतिया के मुताबिक घटना देर शाम करीब साढ़े आठ बजे लातेहार जिले के कुचीला गांव और छिपादोहर स्टेशन के बीच हुई है। हमले की सूचना पर जिला मुख्यालय से राहत टीम को भेजा गया सूचना है कि जिस राहत टीम को ले जा रही ट्रेन को भी नक्सलियों ने हमले का प्रसास कर ट्रेन को रोक दिया है।
समाचार लिखे जाने तक राहत टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई थी। नक्सलियों के जारी हमले से राहत टीम को घटनास्थल तक पहुंचने मुश्किलें पेश आ रही है। आस-पास करीब 100 नक्सलियों के छुपे होने की सूचना है। (माओवादी) ने 9 जून को पलामू जिले में अपने कैडरों के मारे जाने के विरोध में मंगलवार को बिहार और झारखंड में 24 घंटे के बंद का आह्वान किया था।