{"_id":"60d070de936f26334f294122","slug":"pakur-district-becomes-first-corona-free-district-of-jharkhand-last-patient-discharged-from-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: झारखंड का पाकुड़ बना पहला कोरोना-मुक्त जिला, अंतिम मरीज को मिली अस्पताल से छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: झारखंड का पाकुड़ बना पहला कोरोना-मुक्त जिला, अंतिम मरीज को मिली अस्पताल से छुट्टी
Mon, 21 Jun 2021 04:28 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, पाकुड़।
पीटीआई, पाकुड़।
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 21 Jun 2021 04:28 PM IST
सार
झारखंड के पाकुड़ जिले में इलाजरत एकमात्र मरीज की आरटी-पीसीआर की अंतिम रिपोर्ट ‘निगेटिव’ आने के बाद उसे सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही अब पाकुड़ कोरोना-मुक्त हो गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के पाकुड़ जिले में इलाजरत एकमात्र मरीज की आरटी-पीसीआर की अंतिम रिपोर्ट ‘निगेटिव’ आने के बाद उसे सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही अब पाकुड़ कोरोना-मुक्त हो गया है। पाकुड़ के जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बताया कि सोमवार को अंतिम कोरोना संक्रमित व्यक्ति के स्वस्थ होने के बाद अब जिले में एक भी संक्रमित मरीज नहीं है।
विज्ञापन
पाकुड़ झारखंड के कुल 24 जिलों में दूसरी लहर के दौरान कोरोना-मुक्त होने वाला पहला जिला बन गया है। हालाँकि उन्होंने बताया कि अब तक पाकुड़ में कोरोना वायरस जांच के लिए लिए गए तीन लाख 60 हजार 721 लोगों के नमूनों में चार हजार 297 लोगों की रिपोर्ट लंबित है जबकि तीन लाख 54 हजार 460 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रविवार को जिले में कुल चार हजार 910 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिनमें से 18-45 वर्ष उम्र के लोगों की संख्या 3,860 तथा 45 वर्ष से ऊपर वाले लोगों की संख्या 1050 है।