फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Opposition called shutdown in Jharkhand

बड़कागांव गोलीकांडः विरोध में झारखंड बंद का मिलाजुला असर

Mon, 24 Oct 2016 03:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Oct 2016 03:28 PM IST
विज्ञापन
Opposition called shutdown in Jharkhand
- फोटो : pradesh18

बड़कागांव गोलीकांड के विरोध में विपक्षी दलों का की ओर से सोमवार को बुलाए गए झारखंड बंद का मिला जुला असर रहा। झारखंड बंद का प्रभाव राजधानी रांची में खासा देखने को मिला। बस सेवा भी प्रभावित हुई हालांकि, ट्रेनें समय से चलती रहीं।

विज्ञापन


सुबह से ही राजधानी की सड़कों पर कई संगठन के लोग सरकार विरोधी नारे लगाते उतरे। गोली कांड की न्यायिक जांच और दोषी अफसरों को सजा दिलाने की मांग के साथ बंद का आयोजन किया गया। बड़कागांव में हुए गोलीकांड की न्यायिक जांच कराने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे कई नेताओं और कार्यकर्ता हिरासत में भी लिए गए।
विज्ञापन


बड़कागांव की घटना एक अक्तूबर को तड़के घटी थी, जब विधायक निर्मला देवी को पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद उनके समर्थकों और पुलिस में भिड़ंत हो गयी थी। इस भिड़ंत में पुलिस ने बाद में स्थिति को काबू में करने के लिए गोली चला दी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी। वहीं, प्रशासन के भी सात लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed