{"_id":"62dc6d02bee8972ecc765e33","slug":"one-more-held-in-woman-police-officer-death-case-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: रांची में महिला पुलिस अधिकारी की मौत के मामले में एक और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: रांची में महिला पुलिस अधिकारी की मौत के मामले में एक और गिरफ्तार
Sun, 24 Jul 2022 03:19 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 24 Jul 2022 03:19 AM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने कहा कि वाहन के चालक को पहले गिरफ्तार किया गया था। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ और लोगों को भी हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हम पशु तस्करों के नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के रांची में सब-इंस्पेक्टर संध्या टोपनो को पशु तस्करों के वाहन से कुचल देने की घटना में शामिल होने के आरोप में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी। उन्होंने कहा कि इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है।
विज्ञापन
रांची के पुलिस अधीक्षक (शहर) अंशुमान कुमार ने बताया कि हमने शुक्रवार को एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। बाद में हमने उसे गिरफ्तार कर लिया क्योंकि हमने पूछताछ में पाया कि वह मुख्य आरोपी है।
विज्ञापन
बता दें कि 32 वर्षीय पुलिस सब-इंस्पेक्टर संध्या टोपनो रांची के बाहरी इलाके तुपुदाना में चेकिंग अभियान चला रही थी, जब 20 जुलाई को कथित तौर पर मवेशियों की तस्करी करने वाले तेज रफ्तार वाहन ने उनको कुचल दिया और मौके से फरार हो गया और संध्या टोपनो की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने कहा कि वाहन के चालक को पहले गिरफ्तार किया गया था। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ और लोगों को भी हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हम पशु तस्करों के नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।