{"_id":"618367af987ab432f419865e","slug":"of-jharkhand-on-diwali-get-promotion-suspended-teachers-will-be-restate","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: दिवाली पर प्राइमरी शिक्षकों को बड़ा तोहफा, जल्द मिलेगा प्रमोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: दिवाली पर प्राइमरी शिक्षकों को बड़ा तोहफा, जल्द मिलेगा प्रमोशन
Thu, 04 Nov 2021 11:23 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Thu, 04 Nov 2021 11:23 AM IST
सार
बुधवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता सचिव राजेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षक संगठनों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
झारखंड
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली के मौके पर झारखंड के प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों के लिए सरकार ने बड़ी घोषणा की है। प्राइमरी शिक्षकों को नौकरी में प्रमोशन और सस्पेंड हुए हुए शिक्षकों की बहाली करने के आदेश दिए गए हैं। बुधवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता सचिव राजेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षक संगठनों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
बैठक में प्रारंभिक स्कूलों के शिक्षकों के प्रमोशन और वर्षों से निलंबित शिक्षकों को निलंबन खत्म करने की समीक्षा की गई। शिक्षा विभाग ने उर्दू शिक्षकों का योजना से गैर योजना में परिवर्तन का भी भरोसा दिया। साथ ही, विभागीय सीमित प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने के लिए शिक्षक संघों से चर्चा कर विभाग की ओर से कार्मिक विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। बैठक में अधिकारियों ने छात्रों के लिए पोशाक की राशि छठ के बाद जारी करने की बात कही।
विज्ञापन
कॉमर्स योग्यता धारी शिक्षकों को भी वरीयता सूची में स्थान देने के साथ-साथ गढ़वा, गोड्डा, साहिबगंज में जिला शिक्षा अधीक्षक के खाली पदों पर जिला शिक्षा पदाधिकारी को चार्ज देने का निर्णय लिया। इसके अलावा शिक्षकों की सभी ग्रेडों में लंबित प्रोन्नति को पूर्व के प्रभाव से लागू करने, सभी कर्मचारियों और पदाधिकारियों के समान 10 20 और 30 वर्ष के अंतराल में काल वध प्रोन्नति दिए जाने की अपील की गई।
विज्ञापन