फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Odisha incharge Dr. Ajoy Kumar claims no government can be formed in state without Congress

Congress: प्रभारी अजॉय का दावा- ओडिशा में एक दल की सरकार बनना असंभव; पार्टी को लोकसभा की 8-9 सीटें जीतने की आस

Tue, 21 May 2024 04:59 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 21 May 2024 04:59 AM IST
सार

कांग्रेस नेता कुमार ने सोमवार को जमशेदपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि राज्य की 21 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस की आठ/नौ सीटें जीतने की भी संभावना है। उन्होंने कहा, यह तय है कि ओडिशा में कांग्रेस के बिना कोई सरकार नहीं बन सकती।

विज्ञापन
Odisha incharge Dr. Ajoy Kumar claims no government can be formed in state without Congress
डॉ. अजॉय कुमार - फोटो : एएनआई

विस्तार

ओडिशा के प्रभारी और एआईसीसी सदस्य डॉ. अजॉय कुमार ने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस के बिना कोई सरकार नहीं बन सकती है। पार्टी विधानसभा चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। वहीं, उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा के दस साल के कुशासन से तंग आ चुकी है। जनता इस बार बदलाव चाहती है।  

विज्ञापन

 
कांग्रेस नेता कुमार ने सोमवार को जमशेदपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य की 21 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस की आठ/नौ सीटें जीतने की भी संभावना है। वहीं, पार्टी के पास विधानसभा चुनावों में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन करने का सुनहरा मौका है। उन्होंने कहा, यह तय है कि ओडिशा में कांग्रेस के बिना कोई सरकार नहीं बन सकती। 

विज्ञापन

400 से अधिक सीटों के नारे पर कसा व्यंग 
ओडिशा प्रभारी कुमार ने भाजपा के 400 से अधिक सीटें जीतने के नारे पर भी व्यंग कसा। उन्होंने कहा कि लोगों ने इसे गलत समझा है। दरअसल, भाजपा 400 से अधिक सीटें जीतने वाली नहीं थी। उनका मतलब था कि अगर भाजपा आगामी आम चुनाव में सत्ता बरकरार रखती है तो पेट्रोल और डीजल की कीमतें 400 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रज्जवल मामले में भाजपा को घेरने का प्रयास 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के अंदर आप सांसद स्वाति मालीवाल पर हमले के मामले में कुमार ने कांग्रेस का रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि पार्टी महिलाओं पर किसी भी अपराध के खिलाफ है। इस दौरान उन्होंने भाजपा को घेरने की कोशिश की। कहा, जेडीएस सांसद प्रज्जवल रेवन्ना के मामले में भाजपा चुप क्यों है? उनसे जुड़े यौन शोषण के मामले से संबंधित सैकड़ों ऑडियो और वीडियो सामने आ चुके हैं। बावजूद उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।  

गोपाल मैदान में इंडिया ब्लॉक की बैठक आज 
कुमार ने बताया कि इंडिया ब्लॉक मंगलवार को गोपाल मैदान में एक बड़ी बैठक करेगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान, झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन बैठक को संबोधित करेंगे।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed