फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   koderma-civil-surgeon-dr-anil-kumar-arrested-minor- Assault-abuse-allegation

झारखंड: नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में कोडरमा के सिविल सर्जन गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Sun, 11 Oct 2026 03:56 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Sun, 11 Oct 2026 03:56 PM IST
सार

झारखंड के कोडरमा में नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोप में सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें चंदवारा क्षेत्र के उरवां स्थित फार्म हाउस से पकड़ा। अदालत में पेशी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
koderma-civil-surgeon-dr-anil-kumar-arrested-minor- Assault-abuse-allegation
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड की कोडरमा पुलिस ने नाबालिग लड़की से यौन शोषण के गंभीर आरोप में कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है। पीड़िता पड़ोसी हजारीबाग जिले की रहने वाली है, जिसने इस पूरे मामले को लेकर ऑनलाइन शून्य प्राथमिकी के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद कोडरमा के महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन


फार्म हाउस से गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने शनिवार देर रात त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को चंदवारा क्षेत्र के उरवां स्थित उनके फार्म हाउस से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के उपरांत पुलिस उन्हें तिलैया डैम ओपी ले गई और गहन पूछताछ की।
विज्ञापन


इस बीच बाल कल्याण समिति के समक्ष पीड़िता का आधिकारिक बयान भी दर्ज कराया गया। पूछताछ और प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने सदर अस्पताल में आरोपी सिविल सर्जन की चिकित्सीय जांच कराई। इसके बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार क्राइम: मछली पकड़ने गए चार मछुआरों को घेरा, एक लाख की रंगदारी नहीं देने पर मारी गोली


इलाज के दौरान संपर्क और महकमे में हलचल
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की इलाज कराने के सिलसिले में सिविल सर्जन के संपर्क में आई थी। आरोप है कि इस दौरान चिकित्सक ने पीड़िता को झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण किया। हालांकि यह मामला उच्च स्तरीय होने के कारण घटना की सटीक अवधि, शिकायत के विस्तृत ब्योरे और जांच से जुड़ी आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस द्वारा नहीं की गई है।

इस घटनाक्रम के सार्वजनिक होने और अधिकारी की गिरफ्तारी से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। महिला थाना की पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed