{"_id":"6263365c5ab5a145ff36267d","slug":"odisha-bus-crashes-in-ramgarh-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: रामगढ़ में बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 19 यात्री घायल, नेपाल जा रहे थे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: रामगढ़ में बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 19 यात्री घायल, नेपाल जा रहे थे लोग
Sat, 23 Apr 2022 04:42 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 23 Apr 2022 04:42 AM IST
सार
बस रांची की ओर से आ रही थी। इसी दौरान ट्रक से इसकी जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर होते ही चारों तरफ अफरातफरी का माहौल हो गया। बस में सवार लगगभग 17 लोगों को हल्क चोट लगी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के रामगढ़ में शुक्रवार को एक बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में बस में सवार 19 यात्री घायल हो गए। यह घटना रजरप्पा थाना के केजियाघाटी में हुई जब यात्री धार्मिक यात्रा पर नेपाल जा रहे थे।
विज्ञापन
यह बस ललिता ट्रेवल की है जो ओडिशा के बोलांगीर जिला से देवघर और नेपाल की यात्रा पर जा रही थी। बस में सवार सभी श्रद्धालु ओडिशा के ही रहने वाले थे। इस दौरान केजियाघाटी में ट्रक आगे चल रही थी। बस रांची की ओर से आ रही थी। इसी दौरान ट्रक से इसकी जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
टक्कर होते ही चारों तरफ अफरातफरी का माहौल हो गया। बस में सवार लगगभग 17 लोगों को हल्क चोट लगी है। दो लोगों को गंभीर चोट लगी है। घटना की जानकारी पर दुलमी के बिससूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश सहित ग्रामीण पहुंचे। घायलों को बस से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन