{"_id":"4f101d11c3c5fe1e9a05bb09c1cc9b35","slug":"npp-will-remain-with-nda","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनपीपी भी आई नरेंद्र मोदी के साथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनपीपी भी आई नरेंद्र मोदी के साथ
रांची, अमर उजाला
Updated Sat, 28 Sep 2013 01:07 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष व एनपीपी प्रमुख पीए संगमा ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी एनडीए के साथ रहेगी।
विज्ञापन
दो दिनों के झारखंड दौरे पर आए संगमा ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में केंद्र में नई सरकार राजग की होगी।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को सबने स्वीकार कर लिया है यह उन्होंने अपने कर्मो से सिद्ध कर दिखाया है।
संगमा ने कहा कि झारखंड को विशेष पैकज मिलना चाहिए। यह सभी स्थितियों में इसका हकदार है। केंद्र ने झारखंड को हक नहीं दिया, तो उनकी पार्टी इसके लिए आंदोलन भी करेगी।
विज्ञापन