{"_id":"584fa2844f1c1bad5d6497d7","slug":"notebandi-now-we-get-casual-labour-work-at-just-rs-50-per-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा पर भी नोटबंदी का असर, 50 रुपये में काम कर रहे दिहाड़ी मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा पर भी नोटबंदी का असर, 50 रुपये में काम कर रहे दिहाड़ी मजदूर
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 13 Dec 2016 01:01 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी का असर रोजगार गारंटी योजना यानि मनरेगा पर भी दिखना शुरु हो गया है। द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक योजना के तहत काम पाने वाले लोगों की संख्या में अक्टूबर की तुलना में पिछले महीने 23 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
पिछले साल से तुलना करें तो नवंबर महीने में मनरेगा के तहत काम पाने वाले लोगों की संख्या में 55 फीसदी की भारी गिरावट देखी गई। नवंबर में मनरेगा के तहत का चाहने पर भी खाली हाथ रह जाने वालों का आंकड़ा 23.4 लाख तक पहुंच गया। इससे पिछले महीने यह संख्या करीब आधी थी।
विज्ञापन
अखबार से बात करते हुए झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले की सुनिया लगूरी बताती हैं, ‘फिलहाल हमलोग 50 रुपये दिहाड़ी पर काम करने के लिए मजबूर हैं। कभी- कभी तो काम मिलने के इंतजार में ही दिन गुजर जाता है।’ वे आगे बताती हैं कि यदि मनरेगा के तहत उन्हें काम दिया जाता तो इससे बड़ी राहत मिलती।
विज्ञापन
ये आंकड़े बयां कर रहे हैं कि ग्रामीण इलाकों में नोटबंदी के चलते एक यह दर्द भी है, जो गरीब, बेसहारा, मनरेगा पर निर्भर लोगों को सहना पड़ रहा है। इससे पहले लातेहार में मनरेगा मजदूरों ने हर दिन मिलने वाली मजदूरी में 5 रुपये का इजाफा किए जाने का विरोध किया था।