{"_id":"629850906a26ce7afd6615af","slug":"nishikant-dubey-tweet-exposes-mahua-maji-rajya-sabha-nominee-of-jmm","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: झामुमो राज्यसभा उम्मीदवार महुआ माजी के बारे में बड़ा खुलासा, भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: झामुमो राज्यसभा उम्मीदवार महुआ माजी के बारे में बड़ा खुलासा, भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने लगाया आरोप
Thu, 02 Jun 2022 11:35 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:35 AM IST
सार
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा उम्मीदवार महुआ माजी के बारे में आज चौंकाने वाला खुलासा किया है। यह खुलासा एक बार फिर से झारखंड सरकार की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन
महुआ माझी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप के बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा उम्मीदवार महुआ माजी के बारे में आज चौंकाने वाला खुलासा किया है। यह खुलासा एक बार फिर से झारखंड सरकार की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। निशिकांत दुबे ने एक ट्वीट साझा करते हुए माजी पर बिना कोई कागज दिए लोन लेने का आराप लगाया है।
विज्ञापन
क्या है निशिकांत दुबे का आरोप
निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर लिखा है कि झारखंड में लगता है कि मैं पागल हो जाउंगा, झारखंड माल मुद्रा पार्टी की नई होने वाली राज्य सभा सदस्य महुआ जी को किसी SM माइनिंग कंपनी ने 30 लाख रुपये बिना किसी कागज के लोन दे दिया? भारत में झारखंड ही एक ऐसा राज्य है जहां पैसे पेड़ पर उगता है? जोहार...
विज्ञापन