Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   nisha-bhagat-suicide-case-fir-against-former-pithoria-sho

झारखंड: निशा भगत की मौत पर पुलिस की कार्रवाई, तत्कालीन थाना प्रभारी सतीश पाण्डेय समेत कई पर केस

Sat, 07 Nov 2026 10:01 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Sat, 07 Nov 2026 10:01 PM IST
सार

रांची के पिठोरिया में सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने तत्कालीन थाना प्रभारी सतीश पाण्डेय समेत नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के पिता आनंदु भगत की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
nisha-bhagat-suicide-case-fir-against-former-pithoria-sho
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र में 6 नवंबर को निशा भगत की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने तत्कालीन थाना प्रभारी सतीश पाण्डेय और अन्य अधिकारियों समेत नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतका के पिता आनंदु भगत के लिखित बयान के आधार पर पिठोरिया थाने में की है। पुलिस ने मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


प्राथमिकी में गंभीर आरोप मृतका के पिता ने अपनी लिखित शिकायत में कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का कहना है कि उनकी बेटी को झूठे मामलों में फंसाकर सामाजिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे वह गहरे मानसिक तनाव में आ गई थी। शिकायत के अनुसार एक सोची-समझी साजिश के तहत सोशल मीडिया पर निशा का घोर चरित्र हनन किया गया और उनके खिलाफ दुष्प्रचार फैलाया गया।
विज्ञापन


इसी मानसिक वेदना और सामाजिक बदनामी से तंग आकर निशा भगत ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पिता ने स्पष्ट किया कि यह केवल सामान्य आत्महत्या नहीं है, बल्कि एक सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दी गई हत्या है। नामजद आरोपियों पर कसता शिकंजा दर्ज प्राथमिकी में कई प्रभावशाली लोगों और अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता ने पिठोरिया के तत्कालीन थाना प्रभारी सतीश पाण्डेय और अन्य पुलिस अधिकारियों के अलावा अजय तिर्की, ज्योत्सना केरकेट्टा तथा जमीन व चर्च से जुड़े कथित दलालों पर सीधा आरोप लगाया है।

पिता ने शिकायत में कहा कि जब भी उनकी बेटी घर से बाहर निकलती थी, आरोपी रास्ते में रोककर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इन लगातार बढ़ते दबावों और प्रताड़ना के कारण निशा के पास कोई अन्य रास्ता नहीं बचा था। उच्च स्तरीय जांच और वीडियो साक्ष्य मौत को गले लगाने से पहले मृतका निशा भगत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो बयान जारी किया था। इस वीडियो बयान में उन्होंने खुद को प्रताड़ित करने वाले कई चेहरों के नामों का खुलकर खुलासा किया था।


ये भी पढ़ें- बिहार: प्रदेश के इस गांव में जले 11 लाख से अधिक दीप, सीएम सम्राट चौधरी ने रोजगार और विकास पर किए बड़े एलान

पिता ने पुलिस प्रशासन से वीडियो में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है ताकि मृतका को न्याय मिल सके। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस विभाग ने जांच का जिम्मा उच्च अधिकारी को सौंपा है। पुलिस उपाधीक्षक अमर कुमार पांडे को पूरे मामले की जांच का प्रभार दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की तकनीकी जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed