फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   nine live bomb found in ranchi

रांची में मिले नौ जिंदा बम, मचा हड़कंप

Mon, 04 Nov 2013 10:10 PM IST
एजेंसी/रांची
एजेंसी/रांची Updated Mon, 04 Nov 2013 10:10 PM IST
विज्ञापन
nine live bomb found in ranchi

पटना सीरियल ब्लास्ट में इंडियन मुजाहिदीन के ‘रांची मॉड्यूल’ भूमिका अब धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। इस प्रक्रिया में सोमवार को पुलिस को एक अहम कामयाबी हासिल हुई। झारखंड की राजधानी रांची के हिंद पीढ़ी इलाके की एक लॉज से नौ जिंदा बम बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसएन प्रधान ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने इन विस्फोटकों को बरामद किया है।

पुलिस की टीम पिछले दो दिनों से इस ऑपरेशन पर काम कर रही थी। पुलिस महानिरीक्षक (जोनल) एमएस भाटिया ने बताया कि कमरे से 19 जिलेटिन की छड़ें और बम में फिट की जाने वाली दो घड़ियां भी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बरामद बम पटना ब्लास्ट के दौरान इस्तेमाल किए गए बमों से मिलते हैं।

गत 30 अक्तूबर को पटना सीरियल ब्लास्ट के सिलसिले में पुलिस ने दोरांदा इलाके से उज्जैर अहमद को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किया गया एक अन्य आरोपी इम्तियाज अंसारी भी रांची का ही रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि ब्लास्ट में घायल होने के बाद मरने वाला मुख्य आरोपी एनुल उर्फ तारीक भी रांची से संबंध रखता है। पटना के गांधी मैदान में नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान गत 27 अक्तूबर को हुए सीरियल बम ब्लास्ट में तारीक समेत छह लोग मारे गए थे और 80 से ज्यादा घायल हुए थे।


पुलिस ने पहले ही दावा किया था कि इंडियन मुजाहिदीन ने ‘रांची मॉड्यूल’ स्थापित कर लिया है और उन्होंने झारखंड सरकार को आतंकवाद रोधी टीम तैयार करने के लिए अनुमति मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed