फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   NIA files supplementary chargesheet against explosive supplier in Jharkhand

Jharkhand: NIA ने विस्फोटक आपूर्तिकर्ता के खिलाफ दायर किया आरोपपत्र, पांच पुलिसकर्मियों की हत्या का मामला

Sat, 20 Aug 2022 10:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 20 Aug 2022 10:10 PM IST
सार

एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि भाकपा (माओवादी) के ओवर-ग्राउंड वर्कर अब्राहम तूती के खिलाफ रांची में एनआईए की विशेष अदालत में पूरक आरोपपत्र दायर किया गया। 

विज्ञापन
NIA files supplementary chargesheet against explosive supplier in Jharkhand
एनआईए - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने तीन साल पहले झारखंड में भाकपा (माओवादी) हमले में पांच पुलिसकर्मियों की हत्या की हत्या के मामले में एक विस्फोटक आपूर्तिकर्ता के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।  
विज्ञापन


विस्फोटक आपूर्तिकर्ता के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर
एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि भाकपा (माओवादी) के ओवर-ग्राउंड वर्कर अब्राहम तूती के खिलाफ रांची में एनआईए की विशेष अदालत में पूरक आरोपपत्र दायर किया गया। 
विज्ञापन


पहले 25 आरोपियों के खिलाफ दायर किया था आरोपपत्र
इससे पहले इस मामले में एनआईए ने 15 अप्रैल 2021 और 3 अगस्त 2021 को 25 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। 

क्या हुआ था मामला
झारखंड के खरसावां जिले के कुकरूहाट में 14 जून 2019 को कथित तौर पर भाकपा (माओवादी) के कैडरों ने पुलिस गश्त दल पर घातक हमला किया था। इस हमले में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। उनके हथियार और गोला-बारूद लूट लिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपराधिक साजिश का हिस्सा था अब्राहम तूती
प्रवक्ता ने कहा कि जांच से पता चला है कि ततू भाकपा (माओवादी) के स्थानीय कमांडरों द्वारा रची गई आपराधिक साजिश का हिस्सा था। वह आतंकी कृत्यों को अंजाम देने के लिए विस्फोटक सामग्री की खरीद के अलावा रसद सहायता प्रदान करने और धन जुटाने में भी शामिल था। 


एनआईए ने कहा कि लतरडीह के रहने वाले तूती उर्फ सुकराम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आरोप पत्र दायर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed