{"_id":"627d447a724bbc122216c83a","slug":"nia-files-charge-sheet-against-11-accused-for-arms-pilferage-and-supply-to-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: एनआईए ने 11 आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र, हथियारों की चोरी और आतंकियों को आपूर्ति का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: एनआईए ने 11 आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र, हथियारों की चोरी और आतंकियों को आपूर्ति का मामला
Thu, 12 May 2022 11:01 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 12 May 2022 11:01 PM IST
सार
यह मामला इन बीएसएफ की मैगजीन से हथियारों और गोला-बारूद की चोरी और सीपीआई (माओवादी) के सशस्त्र कैडरों और अमन साहू के गिरोह को इनकी आपूर्ति से संबंधित है।
विज्ञापन
NIA
- फोटो : File
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रांची में एक विशेष अदालत के सामने सीपीआई (माओवादी) के सशस्त्र कैडर और एक गैंग को हथियार व गोलाबारूद की आपूर्ति में संलिप्तता के लिए 11 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
इन 11 लोगों के खिलाफ आईपीसी (भारतीय दंड संहिता), हथियार अधिनियम और यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधि निवारण अधिनियम) के तहत आरोप लगाए गए हैं।
इनमें गया का अविनाश कुमार, पटना का ऋषि कमार, धनबाद का पंकज कुमार सिंह, बर्धवान का कामेंद्र सिंह, सारण का अरुण कुमार सिंह, मध्यप्रदेश के बुरहानपुर के हिरला गुमान सिंह, शिवलाल धवल सिंह चौहान व कुमार गुरलाल उच्छ्वारे, झारखंड के सराईकेला-खसावा का कार्तिक बेहरा, रांची के अमन साहू और संजय कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
एनआईए के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला इन सभी आरोपियों की ओर से हथियारों और गोला-बारूद की चोरी और सीपीआई (माओवादी) के सशस्त्र कैडरों और अमन साहू के गिरोह को इसकी आपूर्ति से संबंधित है। इन्होंने सुरक्षा बलों पर आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए इन हथियारों का इस्तेमाल करने की और जबरन वसूली की साजिश रची थी।
विज्ञापन
यह मामला पिछले साल नवंबर में रांची में दर्ज किया गया था। एनआईए ने पिछले साल दिसंबर में इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी। प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ की एक मैगजीन से एक कैलिबर से कार्तिक बेहरा ने विभिन्न कैलिबर के गोलाबाद चोरी किए थे और अपने करीबी सहयोगी अरुण कुमार सिंह को इनकी आपूर्ति की थी।
इसके बाद इन्हीं की आपूर्ति सीपीआई (माओवादी) के सशस्त्र कैडर को और अमन साहू के गैंग को भी की गई थी।