{"_id":"62166fba310e15072d203830","slug":"nia-arrests-explosive-material-supplier-over-killing-of-5-cops-in-cpi-maoist-2019-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: 2019 के हमले में विस्फोटक सामग्री की आपूर्ति करने वाला गिरफ्तार, पांच पुलिसकर्मियों की हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: 2019 के हमले में विस्फोटक सामग्री की आपूर्ति करने वाला गिरफ्तार, पांच पुलिसकर्मियों की हुई थी मौत
Wed, 23 Feb 2022 11:02 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:02 PM IST
सार
एनआईए की कार्रवाई साल 2019 में झारखंड में हुए एक हमले से संबंधित है जिसमें पांच पुलिसकर्मी मारे गए थे। इस हमले को सीपीआई (माओवादी) के कार्यकर्ताओं ने अंजाम दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने झारखंड में साल 2019 में हुए एक हमले के मामले में विस्फोटकों की आपूर्ति करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह हमला सीपीआई (माओवादी) की ओर से किया गया था जिसमें पांच पुलिसकर्मियों की जान चली गई थी।
विज्ञापन
एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि झारखंड के खूंटी निवासी अब्राहम तूती को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किए जा चुके हैं और उनके खिलाफ आरोपपत्र भी दाखिल किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
यह मामला जून 2019 में सरायकेला-खेरसवां जिले में सीपीआई (माओवादी) के कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए पुलिस दल पर एक हमले से संबंधित है। इस हमले में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी और उनके हथियार और गोला-बारूद लूट लिए गए थे।
विज्ञापन
मामले की जांच के दौरान एनआईए को पता चला था कि अब्राहम तूती विस्फोटक सामग्री की आपूर्ति करता था और सीपीआई (माओवादी) के सदस्यों को एक ओवर ग्राउंड वर्कर के रूप में अन्य रसद सहायता उपलब्ध करवाता था। अधिकारी ने कहा कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।