फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   NCC plays important role in development of country said Raghubar Das

नवराष्ट्र के निर्माण में एनसीसी की भूमिका महत्वपूर्ण-रघुवर दास

Tue, 27 Nov 2018 12:15 PM IST
भाषा, रांची
भाषा, रांची Updated Tue, 27 Nov 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
NCC plays important role in development of country said Raghubar Das
रघुबर दास - फोटो : ANI

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि एनसीसी से हमें देशभक्ति की प्रेरणा मिलती है और नव राष्ट्र के निर्माण में एनसीसी की काफी अहम भूमिका है । एनसीसी दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि एनसीसी के जरिए ही हम सब के अंदर देशभक्ति का जज्बा समाहित होता है ।

विज्ञापन


साथ ही साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों को जानने और समझने के लिए प्रेरणा मिलती है । उन्होंने कहा कि एनसीसी राष्ट्र, राज्य एवं समाज हित में वर्ष 1948 से ही कई विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करती आ रही है । दास ने कहा कि झारखंड के काफी बच्चे सेना में नियुक्ति के लिए तैयारी करते हैं ।
विज्ञापन


वर्तमान समय में हम सबों के अंदर सैनिकों के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए । हमारे देश के सैनिक ठंड के मौसम में भी हिमालय जैसी बर्फीली जगहों में 24 घंटे देश की सुरक्षा के लिए खड़े रहते हैं । मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आने वाले समय में राज्य सरकार की नियुक्तियों में एनसीसी कैडेटों के लिए कुछ प्रतिशत का आरक्षण मिले इस पर राज्य सरकार निश्चित तौर पर विचार करेगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed