{"_id":"5dc994d38ebc3e5b6c69d17e","slug":"naxalite-kundan-pahan-accused-in-127-lawsuits-will-contest-jharkhand-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड : सांसद और मंत्री की हत्या समेत 127 मुकदमों का आरोपी नक्सली लड़ेगा विधानसभा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड : सांसद और मंत्री की हत्या समेत 127 मुकदमों का आरोपी नक्सली लड़ेगा विधानसभा चुनाव
Mon, 11 Nov 2019 10:35 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 11 Nov 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
कुंदन पाहन
- फोटो : ANI
एनआइए की विशेष अदालत ने कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन को झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने की इजाजत दे दी है। कुंदन पाहन ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए एनआइए कोर्ट में आवेदन दिया था। कोर्ट ने नामांकन करने के लिए 15 नवंबर की तिथि तय की है। कुंदन के वकील ईश्वर दयाल ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
Ishwar Dayal,advocate (pic 2) of Kundan Pahan(Naxal leader who surrendered before police in 2017): We had sought permission from special NIA Court to file nomination&contest election. NIA court has granted him permission to file nomination papers on Nov 15. #JharkhandElection2019 pic.twitter.com/5nRYZ2kQ9T
— ANI (@ANI) November 11, 2019
विज्ञापन
बता दें कि कुंदन पर हत्या, डकैती सहित 127 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुंदन पाहन तमाड़ के पूर्व विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। कुंदन पाहन ने 14 मई 2017 को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। उस समय उसके सिर पर 15 लाख का इनाम था। आत्मसमर्पण के बाद 15 लाख रुपये के इनाम का चेक उसे दे दिया गया था।
विज्ञापन
सांसद सुनील महतो, पूर्व मंत्री और विधायक रमेश सिंह मुंडा, बुंडू के डीएसपी प्रमोद कुमार सहित छह पुलिसकर्मी और स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर फ्रांसिस इंदवार की हत्या का आरोप कुंदन पर है। इतना ही नहीं एक निजी बैंक के पांच करोड़ रुपये व एक किलो सोना लूटने में भी कुंदन पाहन आरोपित था।
कुंदन पाहन पर डीएसपी और इंस्पेक्टर की हत्या समेत खूंटी में 50, रांची में 42, चाईबासा में 27, सरायकेला में 7 व गुमला में एक मामले दर्ज हैं। कुंदन 2000 में भाकपा माओवादी संगठन का सदस्य बना था। इसके बाद उसने ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम दिया।
