फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Naxalism resounds in Saranda, police warned by putting up banner in Kolbonga

Jharkhand News: सारंडा में फिर बढ़ रहा नक्सली मूवमेंट, यहां पेड़ गिराकर सड़क किया जाम; बैनर लगाकर दी चेतावनी

Thu, 16 Oct 2025 10:32 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Thu, 16 Oct 2025 10:32 PM IST
सार

Ranchi News : झारखंड के चाईबासा स्थित सारंडा जंगल में एक बार फिर नक्सलियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। जराईकेला थाना क्षेत्र के कोलबोंगा में नक्सलियों ने दो बड़े पेड़ काटकर सड़क पर गिरा दिए, जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
Naxalism resounds in Saranda, police warned by putting up banner in Kolbonga
बैनर लगाकर नक्सलियों ने पुलिस को दी चेतावनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के चाईबासा स्थित सारंडा जंगल में नक्सलियों की सक्रियता से एक बार फिर से सुरक्षा बल सतर्क हैं। नक्सलियं की हर एक गतिविधियों पर पैनी नजर है। एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। वहीं, घटना के बाद नक्सलियों ने सड़क किनारे बैनर और पोस्टर लगाए हैं, जिनमें पुलिस और अर्धसैनिक बलों को चेतावनी दी गई है। पोस्टरों में लिखा है “सादे कपड़ों में और निहत्थे हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या बंद करो, वरना उसका बदला उसी तरह लिया जाएगा।”
विज्ञापन


यहां कई मोबाइल टावरों को नुकसान पहुंचाया था
इससे पहले भी नक्सलियों ने सारंडा और चाईबासा क्षेत्र में कई मोबाइल टावरों को नुकसान पहुंचाया था, जिससे क्षेत्र की मोबाइल सेवाएं बाधित हुई थीं।पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना माओवादियों के ‘प्रतिरोध सप्ताह’ के दौरान हुई है। इस अवधि में नक्सली अपनी ताकत दिखाने के लिए सड़क जाम, पोस्टरबाजी और तोड़फोड़ जैसी घटनाएं करते हैं।
विज्ञापन

सघन तलाशी अभियान शुरू
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रात में जंगल की ओर से चेनसॉ जैसी आवाजें सुनाई दी थीं। सुबह जब लोग बाहर निकले तो देखा कि सड़क पर पेड़ गिरे हुए हैं और नक्सली बैनर लगाए गए हैं। सूचना मिलते ही जराईकेला थाना पुलिस और सीआरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। वन विभाग की मदद से पेड़ों को हटाकर सड़क को दोबारा खोलने का काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- LJPR Candidate: चिराग की पार्टी ने राजपूत-यादव को दिए सबसे अधिक टिकट, जानें कितनी महिलाओं को बनाया उम्मीदवार

यह घटना नक्सलियों की हताशा का संकेत
अधिकारियों ने बताया कि नक्सली बैनर जब्त कर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह घटना नक्सलियों की हताशा का संकेत है, क्योंकि हाल ही में सुरक्षा बलों ने उनके कई ठिकाने ध्वस्त किए हैं। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले इसी इलाके में नक्सलियों ने एयरटेल मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया था और आईईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed