{"_id":"dc00f845a1acc95205f1e6a5152e1560","slug":"naxal-attacxk-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में नक्सली हमला, 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में नक्सली हमला, 15 घायल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 27 Jan 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के गिरीडीह जिले में सोमवार को अपहृत लोगों की तलाशी में चलाए गए अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोटों में एक जवान शहीद हो गया, जबकि 15 अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने चारों अपहृत लोगों को नक्सलियों के चंगुल से रिहा कर लिया है। कहा जा रहा है बारूदी सुरंग विस्फोट में घायल चार जवानों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
गिरीडीह के पुलिस अधीक्षक क्रांति कुमार ने कहा कि सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के दौरान नक्सली चारों अपहृतों को छोड़कर फरार हो गए।
सीआरपीएफ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस मुठभेड़ में बादल राय नामक एक जवान शहीद हो गया, जबकि सीआरपीएफ के 11 और झारखंड जगुआर्स के चार जवान घायल हो गए। घायल जवानों को निकलने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक इस घटना में सीआरपीएफ के एक सब इंस्पेक्टर के पैर कट गए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि अपहृत लोगों को छुड़ाने के लिए करीब 350 पुलिसकर्मियों और सीआरपीएफ के जवानों की एक संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। जवानों ने इस दौरान 13 विस्फोट देखे।
नक्सली हमले के बाद सुरक्षा बलों की सहायता के लिए घटना स्थल पर और जवान भेजे गए। राज्य के डीजीपी राजीव कुमार और सीआरपीएफ के अधिकारी इलाके में कैंप कर रहे हैं।
शनिवार शाम को जिले के पारसनाथ इलाके में कार में सवार चार लोगों का नक्सलियों ने अपहरण कर लिया था।