फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Namaz room in Jharkhand assembly Speaker Said Beat me but don't disrupt proceedings

नमाज के कमरे पर बवाल: झारखंड विधानसभा में विरोध-पदर्शन जारी, स्पीकर बोले- मुझे पीट लीजिए लेकिन...

Tue, 07 Sep 2021 03:22 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अजय सिंह Updated Tue, 07 Sep 2021 03:22 PM IST
सार

झारखंड विधानसभा में मंगलवार को भी जमकर हंगामा हुआ। ये हंगामा परिसर में नमाज के लिए अलग से कमरा अलॉट किए जाने को लेकर हो रहा है। इस फैसले के विरोध में भाजपा विधायक मुखर हैं।

विज्ञापन
Namaz room in Jharkhand assembly Speaker Said Beat me but don't disrupt proceedings
झारखंड विधानसभा में हंगामा

विस्तार

झारखंड विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए एक कमरा आवंटित करने के मुद्दे पर मंगलवार को प्रदर्शन करते हुए भगवा रंग के कपड़े पहनकर और ‘जय श्री राम’ और ‘हनुमान चालिसा’ का पाठ करते हुए भाजपा के विधायक विधानसभा अध्यक्ष के आसन के समीप पहुंच गए और सदन की कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न किया।

विज्ञापन


सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही भाजपा सदस्यों ने नमाज के लिए कमरा आवंटित करने और राज्य की रोजगार नीति के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने हंगामा कर रहे सदस्यों से सदन की कार्यवाही चलते रहने देने का अनुरोध करते रहे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी सदस्य प्रश्नकाल के दौरान नारे लगाते रहे जिसके कारण दोपहर 12:30 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

महतो ने प्रदर्शनकारी विधायकों से कहा, ‘पद का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर आप नाराज हैं तो मुझे पीट लें लेकिन कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न नहीं करें। कृपया अपने-अपने स्थानों पर जाएं...मुझे बहुत तकलीफ पहुंची है। कल भी आपने बहुत बुरा बर्ताव किया था...यह 3.5 करोड़ लोगों की आस्था का प्रश्न है और आपकी हरकतों से मुझे कष्ट पहुंचा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे के बीच, अध्यक्ष ने भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही से हनुमान चालिसा का सम्मान करने और राजनीतिक फायदे के लिए इसका इस्तेमाल न करने को कहा। उन्होंने कहा कि वह कामना करते हैं कि ‘बजरंग बली’ आंदोलनरत विधायकों को सदबुद्धि दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed