फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Muslim community protests against Bihar CM Nitish Kumar in Mandar over pulling woman doctor's hijab incident

Jharkhand News: महिला डॉक्टर का हिजाब खींचने का मामला गरमाया, मुस्लिम समाज ने नीतीश कुमार के खिलाफ लगाए नारे

Wed, 17 Dec 2025 08:40 PM IST
झारखंड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: झारखंड ब्यूरो Updated Wed, 17 Dec 2025 08:40 PM IST
सार

Protests Against Nitish Kumar: पटना में मुस्लिम महिला आयुष डॉक्टर का हिजाब खींचने के मामले को लेकर झारखंड के मांडर प्रखंड में विरोध प्रदर्शन हुआ। ब्राम्बे चौक पर नीतीश कुमार के खिलाफ तीखे नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने घटना को धार्मिक आस्था का अपमान बताते हुए माफी की मांग की।
 

विज्ञापन
Muslim community protests against Bihar CM Nitish Kumar in Mandar over pulling woman doctor's hijab incident
मांडर में बिहार सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ मुस्लिम समाज का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक मुस्लिम महिला आयुष डॉक्टर का हिजाब खींचे जाने के मामले को लेकर झारखंड में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। इस घटना के विरोध में रांची जिले के मांडर प्रखंड में मुस्लिम समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

 
ब्राम्बे चौक पर प्रदर्शन
जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम करीब पांच बजे मांडर प्रखंड के ब्राम्बे चौक पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया और घटना के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

 
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 15 दिसंबर को पटना में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंच पर मौजूद एक मुस्लिम महिला आयुष डॉक्टर के चेहरे से हिजाब खींच दिया। उनका आरोप है कि यह महिला की गरिमा, धार्मिक आस्था और भावनाओं का अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
नीतीश कुमार के खिलाफ हुई नारेबाजी
प्रदर्शन के दौरान ‘नीतीश कुमार मुर्दाबाद’ और ‘मुस्लिम महिलाओं का अपमान बंद करो’ जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने इस घटना को अल्पसंख्यक समाज के अपमान से जोड़ते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी।

यह भी पढ़ें- नेशनल हेराल्ड मामले में ED की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन: भाजपा कार्यालय घेरा, पुलिस बल तैनात


प्रदर्शन में शामिल साजिद अंसारी, मो. इकबाल हुसैन, रफी और साजिद सहित अन्य लोगों ने कहा कि उनके समाज में महिला का हिजाब केवल उसके सौहर या माता-पिता द्वारा ही हटाया जाता है। उनका कहना था कि यह कृत्य उनके समाज की मान्यताओं का अपमान है।
 
नीतीश से माफी की मांग
प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री से इस घटना को लेकर माफी मांगने की मांग की। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed