छोटी सी जिद पर जला डाला अपने मां-बाप को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांस खाने के शौकीन लोग तो कई देखे होंगे। लेकिन इस घटना में मांस की पीछे ऐसा विवाद हुआ कि बेटे ने अपने माता-पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी और उन्हें जला डाला।
घटना झारखंड के लातेहार जिले के गुटुवा गांव में घटी। यहां सुधीर उरांव ने अपने पिता उड़न उरांव (55) व मां रूदवा देवी (50) की टांगी से काट कर हत्या कर दी।
दोनों शवों को गारू व विशुनपुर के बॉर्डर पर बहनेवाली कोयल नदी के समीप जला दिया। घटना शनिवार शाम की है।
पिता को बचाने आई थी मां
आरोपी सुधीर ने अपने दोस्तों के साथ मिल कर बाजार से मांस खरीद कर अपने घर में बनवाया। सभी दोस्तों ने घर में ही खाया- पीया।
इसी दौरान पिता वहां पहुंचा। उसने अपने बेटे से कहा कि यहां क्यों खाना- पीना कर रहे हो। इसी बात को लेकर बाप- बेटे में कहा-सुनी हो गयी।
गुस्से में सुधीर ने टांगी उठाया और अपने बाप को काट दिया। मां बचाने आयी, तो उसे भी काट दिया। और दोनों का शव लेजाकर जला दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।