फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Murder in love affair! Police revealed the case of murder of Amarendra Singh, 4 arrested

Jharkhand: प्रेम प्रसंग में हत्या! पुलिस ने अमरेंद्र सिंह के मर्डर के मामले का किया खुलासा, 4 गिरफ्तार

Sun, 17 Aug 2025 04:13 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 17 Aug 2025 04:13 PM IST
सार

पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के जोगियाही में 15 अगस्त को रेलवे पटरी के पास युवक अमरेंद्र सिंह उर्फ बब्लू सिंह (22) का शव मिला। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक का पिछले पांच साल से काजल कुमारी के साथ प्रेम संबंध था।
 

विज्ञापन
Murder in love affair! Police revealed the case of murder of Amarendra Singh, 4 arrested
पुलिस ने हत्या का मामला सुलझाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के जोगियाही स्थित रेलवे पटरी के पास 15 अगस्त को बरामद हुए युवक के कटे हुए शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक की पहचान अमरेंद्र सिंह उर्फ बब्लू सिंह (22 वर्ष), पुत्र जयराम सिंह, ग्राम सुआ के रूप में की गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक का पिछले पांच वर्षों से काजल कुमारी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। काजल की शादी 2022 में हो चुकी थी, लेकिन दोनों के बीच बातचीत और मुलाकात जारी थी, जिस पर लड़की के परिजन नाराज रहते थे। राखी के मौके पर काजल मायके आई थी और 15 अगस्त को अमरेंद्र से स्कूल में मिली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jharkhand News: भाजपा ने सूर्या हांसदा ‘एनकाउंटर’ मामले में बनाई जांच टीम, कहा- यह हत्या है, एनकाउंटर नहीं
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रात में मिलने की योजना बनते ही अभियुक्तों को इसकी भनक लगी। रात को अमरेंद्र मिलने पहुंचा, तब अभियुक्तों ने उसे पकड़कर घर ले जाकर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया, जिससे ट्रेन की चपेट में आने से शव दो टुकड़ों में बंट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में अभियुक्त योगेन्द्र यादव, राकेश यादव, कलावती देवी और बृक्ष यादव (सभी ग्राम सुआ, थाना सदर) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्या में प्रयुक्त रस्सी, गमछा, मोबाइल और बाइक भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दो से तीन घंटे में गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि यह हत्या का मामला है और सभी आरोपियों को 24 घंटे के भीतर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed