फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   munda will invite modi soon

मोदी को जल्द झारखंड आने का न्योता देंगे मुंडा

Wed, 19 Jun 2013 06:00 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 19 Jun 2013 06:00 PM IST
विज्ञापन
munda will invite modi soon

जहां एक तरफ नरेंद्र मोदी को भाजपा चुनाव अभियान समिति का चेयरमैन बनाने के बाद भारतीय राजनीति में उधल-पुधल मची हुई है।

विज्ञापन


वहीं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने कहा है कि भाजपा चुनाव अभियान समिति का चेयरमैन नरेंद्र मोदी को बनाए जाने से टकराव की कोई स्थिति नहीं है। यह फैसला संगठन हित में हुआ है।

मोदी लहर का लाभ झारखंड को भी मिलेगा और झारखंड में भी मोदी को शीघ्र ही आमंत्रित किया जाएगा। अर्जुन मुंडा गिरिडीह के पचंबा में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


वह भाजपा द्वारा आयोजित जेल भरो अभियान कार्यक्रम में भाग लेने गिरिडीह आये थे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय भी उपस्थित थे।

श्री मुंडा ने कहा कि हिंदुत्व सांस्कृतिक विरासत में है, जिसे हम छोड़ नहीं सकते। श्री मोदी के कारण नौजवानों में एक अलग उत्साह है।

श्री मुंडा ने कहा कि जदयू का फैसला देश में चल रहे वर्तमान राजनीतिक माहौल में अच्छा नहीं है। खास कर बिहार के लिए उचित फैसला नहीं है।

जदयू को यह सोचना चाहिए था कि यह पार्टी का आंतरिक निर्णय और आंतरिक मामला है। झारखंड में सरकार बनाने की कवायद पर श्री मुंडा ने कहा कि राज्य में अब नये जनादेश की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed