{"_id":"e5c16dbaca273e9054b2482caf74fb19","slug":"mother-stopped-from-watching-tv-son-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":" मां ने टीवी देखने से मना किया तो लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने टीवी देखने से मना किया तो लगा ली फांसी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 Dec 2013 03:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के प्रमुख औद्योगिक नगर जमशेदपुर के गोविदपुर थाना क्षेत्र में सातवीं कक्षा के एक छात्र ने मां के टेलीविजन देखने से मना करने पर फांसी लगा कर जान दे दी।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि कैलाशनगर निवासी दिनेश कुमार के पुत्र आशीष उर्फ बिट्टा को टीवी देखने की लत लग गयी थी।
यहां बिष्टुपुर स्थित एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल के सातवी के छात्र बिट्टा की इस आदत से परेशान होकर उसकी मां ने केबल का तार कटवा दिया था।
कल जब वह स्कूल से लौटा तो तार जोड़ कर फिर से टीवी देखने लगा। इस पर उसकी मां ने फटकार लगायी।
बाद में जब घर मे कोई नहीं था तो बिट्टा ने कमरा बंद कर साड़ के फंदे से फांसी लगा ली। शव को दरवाजा तोड़ कर निकाला गया।
झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां।