{"_id":"f92dbad566b00c4c5ce0d165a3ee24e5","slug":"modi-rally-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 दिसंबर की मोदी रैली अप्रत्याशित होगी: बीजेपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 दिसंबर की मोदी रैली अप्रत्याशित होगी: बीजेपी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 28 Dec 2013 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करने के लिए गुजरात मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी 29 दिसंबर को झारखंड के रांची पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
मोदी की रैली के लिए प्रशासन ने खासी तैयारियां की हैं और उनकी सुरक्षा के लिए कम से कम 2 हजार सुरक्षा जवान तैनात रहेंगे। नरेंद्र मोदी का विमान सुबह 12:45 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट उतरेगा।
जरूरी दवाओं के साथ तैनात रहेंगे सिविल सजर्न
मोदी के आगमन से पूर्व सिविल सजर्न को भी एक एंबुलेंस और आवश्यक दवाओं के साथ उपलब्ध रहने का निर्देश दिया गया है।
गुजरात पुलिस की टीम पहुंची, निरीक्षण किया
भाजपा की रैली को लेकर गुजरात पुलिस की टीम शुक्रवार को राजधानी एक्सप्रेस से रांची पहुंची। टीम में तीन पदाधिकारियों समेत दर्जन भर पुलिसकर्मी शामिल हैं।
अटकलें टलीं, तय हुआ कहां होगी मोदी की विजय रैली
विज्ञापन
भावना को ठेस पहुंचा रही भाजपा : कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस के महासचिव डॉ शैलेश सिन्हा ने भाजपा की रैली के लिए बनाये जा रहे मंच को संसद का स्वरूप दिये जाने पर प्रतिक्रिया में कहा है कि पिछली बार भाजपा नेताओं ने आर्टिफिशियल लाल किला बना कर और उस पर झंडा फहरा कर देश की जनता का अपमान करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
अब रांची के मंच को संसद भवन के स्वरूप देकर जनता की भावना को एक बार फिर से ठेस पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। झारखंड की जनता इसका करारा जवाब देगी।
झारखंड में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र राय ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारी यहां जोरों से चल रही है और बीजेपी यह अप्रत्याशित रैली होगी।
रवीन्द्र राय ने कहा कि मोदी की रांची रैली की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। इस वर्ष की मोदी की यह आखिरी रैली कई मायने में अप्रत्याशित होगी।