{"_id":"33738fb7f9e2a184975c8f4a64b2fd34","slug":"modi-paan-pmo","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी को एक दिन की कमाई समर्पित की इस पान वाले ने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी को एक दिन की कमाई समर्पित की इस पान वाले ने
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 28 May 2014 10:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के शहर में एक पान की दुकान के मालिक ने एक दिन की कमाई देश के भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
और उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर बनारसी पान मुफ्त खिलाए।
खेमलाल साहू की पान की दुकान केबल बस्ती चौक पर है और उन्होंने मोदी के प्रधानमंत्री बनने के मौके पर लोगों को मुफ्त में बनारसी पान खिलाना शुरु किया।
साहू ने कहा,‘‘जो पान खिलाये जा रहे हैं वे बनारस के पान की तरह हैं।’’ साहू ने सुबह सात बजे बनारसी पान देना शुरु किया और यह सिलसिला रात आठ बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन
इस बारे में साहू ने कहा कि चूंकि मोदी ने वाराणसी सीट से संसदीय चुनाव में रिकार्ड अंतर से जीत दर्ज की है और यह शहर विश्वभर में बनारसी पान के लिए प्रसिद्ध है और लोगों को उम्मीदें हैं कि वह महंगाई और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं को खत्म करेंगे।
विज्ञापन
न्होंने कहा कि वह करीब 1200 मुफ्त पान पहले ही खिला चुके हैं और उनकी योजना कुल तीन हजार पान मुफ्त खिलाने की है।