फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   mobile tablets carrying Raghubar Das message invited ire of Election Commission

रघुवर दास ने बांटे 32,000 टैबलेट, इस कदम से नाराज हुआ चुनाव आयोग

Tue, 19 Mar 2019 12:24 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अजय सिंह Updated Tue, 19 Mar 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
mobile tablets carrying Raghubar Das message invited ire of Election Commission
रघुवर दास (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास से चुनाव आयोग इस समय काफी नाराज है। इसकी वजह बने हैं वो 32,000 टैबलेट जिन्हें दास ने अध्यापकों को सरकारी योजना के तहत बांटा था। दरअसल, इस टैबलेट को जैसे ही ऑन किया जाता है वैसे ही इसमें मौजूद इनबिल्ट वीडियो मैसेज चल जाता है।

विज्ञापन


हालांकि सखी मंडल के सदस्यों को दिए गए 72,000 मोबाइल की तरफ किसी का ध्यान नहीं गया। आयोग ने बीते रविवार को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् को निर्देश दिए हैं कि वह तुरंत प्रभाव से उन टैबलेट का उपयोग न करें जिन्हें कि ई-विद्या वाहिनी योजना के तहत वितरित किया गया था। 
विज्ञापन


सरकार ने 72,000 मोबाइल फोन का वितरण किया है ताकि इससे ग्रामीण महिलाओं में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा दिया जा सके। इन फोन में भी मुख्यमंत्री का एक मैसेज है जो फोन के ऑन या ऑफ होने पर अपने आप चलने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहारडागा जिले की सखी मंडल की सोनम दुलारी ने कहा, 'हमारी सखी मंडल को एक फोन मिला है जिसे हम लगातार महिलाओं को प्रशिक्षित करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इस फोन में मुख्यमंत्री का एक संदेश है जो स्विच ऑन होते ही अपने आप चलने लगता है।'

यह फीचर हर उस डिवाइस में मौजूद है जिसे राज्य सरकार ने पिछले कुछ सालों में वितरित किया है। यह सभी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने की वजह से चुनाव आयोग के स्कैनर पर हैं। 


दास सरकार ने सभी सरकारी दफ्तरों में टैबलेट वितरित किए हैं। उन उपकरणों में ऐसे संदेशों की मौजूदगी की फिलहाल पुष्टि नहीं की जा सकी है। आयोग के निर्देश का संज्ञान लेते हुए जेईपीसी ने सभी अध्यापकों, जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों जिन्हें ई विद्या वाहिनी टैबलेट मिले हैं, उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वह तुरंत प्रभाव से इसका उपयोग बंद कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed