फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   MJ akbar will entered in rajya sabha from Jharkhand

एमजे अकबर को मिला इनाम, झारखंड से जाएंगे राज्यसभा

Mon, 22 Jun 2015 01:46 PM IST
Updated Mon, 22 Jun 2015 01:46 PM IST
विज्ञापन
MJ akbar will entered in rajya sabha from Jharkhand

वरिष्ठ पत्रकार एमजे अकबर को भाजपा के साथ लंबी निष्ठा का फल आखिर मिलता दिख रहा है। पार्टी ने उन्हें झारखंड से राज्यसभा के एकमात्र पद के लिए उम्मीदवार बनाकर उनकी वफादारी का सिला दे दिया है।

विज्ञापन


राज्य विधानसभा में भाजपा के बहुमत को देखते हुए अकबर का राज्यसभा में जाना तय भी माना जा रहा है। पार्टी से हरी झंडी मिलते ही नामाकंन दाखिल करने के लिए अकबर रविवार देर शाम ही दिल्ली से रांची पहुंच गए।
विज्ञापन


जहां उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की। सोमवार दोपहर वो विधानसभा में राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे। सोमवार को नामांकन करने का आखिरी दिन भी है। चुनाव दो जुलाई को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पूर्व आए थे भाजपा में

MJ akbar will entered in rajya sabha from Jharkhand

बता दें कि झारखंड से राज्यसभा की मात्र एक सीट है, जो कुछ दिन पहले कंवरदीप सिंह के इस्तीफे के बाद खाली हो गई थी। जिसके बाद इस पर दोबारा चुनाव कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार इस सीट पर अकबर का कार्यकाल 7 जुलाई 2016 तक मात्र एक साल ही रह पाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एमजे अकबर वरिष्ठ पत्रकार के साथ ही पूर्व में बिहार की किशनगज सीट से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा सांसद रह चुके हैं।

उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का काफी करीबी माना जाता था, लेकिन उनकी मौत के बाद ही कांग्रेस से उनका मोहभंग होता चला गया। जिसके बाद वह दोबारा मुख्यधारा की पत्रकारिता में लौट आए। इसके बाद गत लोकसभा चुनावों से पूर्व उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed