{"_id":"624a1e7b42518818d07f9f75","slug":"miscreants-torch-vehicles-and-equipment-in-ramgarh-district-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: रामगढ़ जिले में बदमाशों ने वाहनों में लगा दी आग, ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल फूंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: रामगढ़ जिले में बदमाशों ने वाहनों में लगा दी आग, ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल फूंके
Mon, 04 Apr 2022 03:53 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, रामगढ़
पीटीआई, रामगढ़
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 04 Apr 2022 03:53 AM IST
सार
बदमाशों ने शनिवार शाम को जिन वाहनों में आग लगाई गई उनमें एक ट्रैक्टर और एक मोटरसाइकिल शामिल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के लायो गांव में कुछ बदमाशों ने जमकर उत्पाद मचाया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी कि कुछ बदमाशों ने कुछ वाहनों और एक जमीन पर चलने वाले भारी उपकरण को आग के हवाले कर दिया और उपकरण फूंक डाले।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को जिन वाहनों में आग लगाई गई उनमें एक ट्रैक्टर और एक मोटरसाइकिल शामिल है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदमाशों ने इलाके में एक ईंट भट्ठा मालिक से रंगदारी वसूलने के लिए हमला किया। आगे उन्होंने कहा कि हम सभी तरह से मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही दोषियों को पकड़ लेंगे।
विज्ञापन
झारखंड के दुमका में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत
झारखंड के दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत आसनसोल गांव में रविवार को तालाब में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
मुफस्सिल थाना प्रभारी उमेश राम ने बताया कि दोनों बच्चे मौसेरे भाई थे। मृतकों में एक अभिषेक कुमार वैद्य (आठ) आसनसोल गांव का रहने वाला था, जबकि दूसरा अंकित मंडल शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के झुरको गांव का रहने वाला था और छुट्टियों में अपनी मौसी के घर आसनसोल या था। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों के शव तालाब से बरामद कर लिए गए हैं।
झाड़-फूंक के दौरान मौलाना ने किशोरी को अगरबत्ती से दागा
झारखंड के चतरा जिले में झाड़-फूंक के दौरान एक मौलाना ने 14 वर्षीय लड़की से मारपीट की और अगरबत्ती से उसके शरीर पर कई जगह दागा। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के मुताबिक, घटना लावालौंग प्रखंड मुख्यालय में कोलकोले पंचायत के संभे गांव की है। आरोपी मौलाना मोहम्मद वाहिद (35) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया है।
उन्होंने बताया कि लड़की की होली के दौरान तबीयत खराब हो गई थी। मौलाना ने झाड़-फूंक कर उसे ठीक करने का दावा किया। पुलिस ने बताया कि गंभीर अवस्था में लड़की को रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया गया है।