{"_id":"52a9b7ea62bed7c4b2e3c18b59f886c8","slug":"merit-list-of-teachers-appointee","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक नियुक्ति: मेरिट लिस्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक नियुक्ति: मेरिट लिस्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 01 Jan 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड प्राथमिक व मध्य विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक में शिक्षक नियुक्ति के लिए मेरिट लिस्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।
विज्ञापन
15 जनवरी तक मेरिट लिस्ट तैयार होने की संभावना है।
नियुक्ति के लिए रिक्त कुल पद का 50 फीसदी पद पारा शिक्षकों के लिए आरक्षित रहेगा। आरक्षण का लाभ सर्व शिक्षा अभियान के तहत दो वर्ष तक अटूट सेवा करनेवाले पारा शिक्षक को ही मिलेगा।
आरक्षित सीट के अनुपात में पारा शिक्षक के सफल नहीं होने पर सीट अन्य विद्यार्थियों से भर दिया जायेगा।
इस माह पूरी होगी प्रक्रिया
जिलों में नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र की स्क्रूटनी शुरू हो गयी है। 15 जनवरी तक स्क्रूटनी प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। 20 जनवरी तक चयनित अभ्यर्थियों का नाम संबंधित जिला की वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। 31 जनवरी तक नियुक्ति के लिए चयनित अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट जारी हो सकती है।
विज्ञापन
ऐसे बनेगी मेरिट लिस्ट
इंटर प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति के लिए कोटिवार मेरिट लिस्ट विद्यार्थियों के कुल मेधा अंक के आधार पर जिला शिक्षा स्थापना समिति द्वारा तैयार की जायेगी। कुल मेधा अंक विद्यार्थी के शैक्षणिक मेधा अंक एवं शिक्षक पात्रता परीक्षा के मेधा अंक का योगफल होगा।
विज्ञापन