{"_id":"5bfced82bdec2241516884d8","slug":"medanta-group-will-help-government-for-tb-free-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड को टीबीमुक्त करने में सरकार की मदद करेगा मेदांता समूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड को टीबीमुक्त करने में सरकार की मदद करेगा मेदांता समूह
भाषा, रांची
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
मेदांता समूह ने झारखंड को टीबी मुक्त बनाने में मदद करने का फैसला किया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया कि भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए बहु-क्षेत्रीय भागीदारी हेतु आज नई दिल्ली में भारत सरकार के सहयोग से मेदांता अस्पताल द्वारा राष्ट्रीय परामर्श का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इस कार्यशाला के लिए झारखंड को भी आमंत्रित किया गया था। आज हुई इस कार्यशाला में मेदांता ने टीबी मुक्त रांची/झारखंड के लिए अपना समर्थन देने का निर्णय लिया। इस पहल में वे डिजिटल एक्स-रे और सीबीएनएएटी सुविधा से लैस मोबाइल वैन राज्य को प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
इस मोबाइल वैन के उपयोग से दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य कैंप और अन्य नियमित गतिविधियों के दौरान टीबी के संदिग्ध मरीजों की पहचान की जा सकेगी, साथ हीइससे मर्ज की शुरुआत में ही टीबी के उपचार में मदद मिलेगी।
विज्ञापन